तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद की बांग्लादेश टेस्ट टीम में वापसी हो गई है। वे वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उतरेंगे।31 साल के तस्कीन को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से आराम दिया गया था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार (23 अक्टूबर) को वेस्टइंडीज से पहले टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम जारी की।यह मैच 28 अक्टूबर से मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है।नाहिद राणा पहले टेस्ट से बाहरनाहिद राणा चोट की जांच के लिए इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं। पुरानी चोट के कारण वह पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं।उनके दूसरे टेस्ट तक लौटने की संभावना भी कम है। दूसरा टेस्ट 5 नवंबर से सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।लिटन दास की टीम में वापसीविकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास टीम में उपलब्ध रहेंगे। वे कूल्हे की हड्डी की चोट के कारण UAE में हुई त्रिकोणीय सीरीज नहीं खेल पाए थे।चयनकर्ताओं ने तस्कीन अहमद के साथ हसन महमूद, इबादत हुसैन और शोरफुल इस्लाम को पेस अटैक में शामिल किया है। ताइजुल इस्लाम, मेहदी हसन मिराज और नईम हसन टीम के 3 स्पिनर हैं।बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीमनजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शादमान इस्लाम, तंजीद हसन, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, तौहीद हृदोय, जाकर अली, मेहदी हसन मिराज (उपकप्तान), तैजुल इस्लाम, नईम हसन, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, इबादत हुसैन और शोरफुल इस्लाम।
बांग्लादेश टेस्ट टीम में तस्कीन अहमद की वापसी: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेंगे, अफगानिस्तान सीरीज में आराम मिला था
सुझाई गई
सामान्य
एसबीआई के ग्राहकों का डाटा लीक: बैंक ने बताया- खाते में जमा रकम सुरक्षित; क्या है पूरा मामला?
स्पोर्ट्स
बांग्लादेश टेस्ट टीम में तस्कीन अहमद की वापसी: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेंगे, अफगानिस्तान सीरीज में आराम मिला था
सामान्य
