बाबर आजम 34 रन बनाकर आउट: पाकिस्तान का स्कोर 100 रन पार, 4 विकेट गंवाए; जो रूट 8,000 वनडे रन से 97 रन दूर

बाबर आजम 34 रन बनाकर आउट: पाकिस्तान का स्कोर 100 रन पार, 4 विकेट गंवाए; जो रूट 8,000 वनडे रन से 97 रन दूर

रावलपिंडी में इंग्लैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज के दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने 23 ओवर के बाद 4 विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। बाबर आजम 34 रन बनाकर आउट हुए।साद बेग और हसन नवाज नाबाद हैं। इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर और आदिल राशिद को 1-1 विकेट मिला। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी।वहीं, इंग्लैंड के जो रूट 8, 000 वनडे रन पूरे करने से 97 रन दूर हैं। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बन सकते हैं।रूट इंग्लैंड के सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाजरूट ने वनडे में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 195 मैचों में 7, 903 रन बनाए हैं। उनके नाम 20 शतक और 48 अर्धशतक हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 166 रन है।इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 225 मैचों में 6, 957 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतक शामिल हैं।जोस बटलर इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 204 मैचों में 5, 678 रन बनाए हैं और 11 शतक लगाए हैं।इस साल शानदार फॉर्म में रूटरूट ने इस साल वनडे की 9 पारियों में 114. 60 की औसत से 573 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 88. 01 रहा है। उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 111 रन है।रूट ने 2025 में भी वनडे में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 15 वनडे और पारियों में 57. 71 की औसत से 808 रन बनाए थे।इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 95. 50 रहा था। उन्होंने तीन शतक और चार अर्धशतक लगाए थे।

bhaskar.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

भारत-यूएई संबंध: जयशंकर ने अपने समकक्ष संग की बैठक, रणनीतिक साझेदारी समेत खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर हुआ मंथन

स्पोर्ट्स

लखनऊ के जबरा फैन से मिले हार्दिक पंड्या: 2 महीने से पैदल ट्रैवल कर रहा था, पंड्या मिले तो बताई अपनी कहानी

स्पोर्ट्स

शेफाली वर्मा पर ICC की कार्रवाई: गेंद गुस्से में जमीन पर फेंकने के लिए फटकार लगाई, एक डिमेरिट पॉइंट मिला