अफगानिस्तान ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंचा: जिम्बाब्वे को 158 रन से हराया; अटल का शतक, राशिद को 4 विकेट

अफगानिस्तान ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंचा: जिम्बाब्वे को 158 रन से हराया; अटल का शतक, राशिद को 4 विकेट

अफगानिस्तान ने UAE में चल रही ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 158 रन से हराया। इसी के साथ टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। जोकि शुक्रवार, 23 अक्टूबर को अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला जाएगा।इसी मैदान पर सोमवार रात को अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 294 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 38. 4 ओवर में 136 रन पर ऑलआउट हो गई।सेदिकुल्लाह अटल ने शतक लगाया। राशिद खान ने 4 विकेट झटके। अफगानिस्तान बेहतर नेट रन रेट के आधार पर फाइनल में पहुंची है। पॉइंट्स टेबल में तीनों टीमों के पास 2-2 अंक हैं। दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला जिम्बाब्वे-बांग्लादेश मैच से होगा।अटल-इब्राहिम में शतकीय साझेदारीअफगानिस्तान के ओपनर रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादराान ने अच्छी शुरुआत की। दोनों ने बाउंड्री से शुरुआत की और सात ओवर में 50 रन जोड़ लिए। इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज चॉप ऑन होकर आउट हो गए।इब्राहिम जादरान ने तेजी से रन बनाए, जबकि सेदिकुल्लाह अटल ने पारी को संभाला। दोनों ने शतकीय साझेदारी की। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपने अर्धशतक भी पूरे किए।ब्रैड इवांस ने इब्राहिम को 90 रन पर आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। रहमत शाह और अजमतुल्लाह उमरजई जल्दी-जल्दी आउट हो गए।यहां से अटल ने हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ 42 रन की साझेदारी कर टीम को फिर संभाला। अटल ने 44 वें ओवर में अपना तीसरा ODI शतक पूरा किया। अगले ही ओवर में अटल रनआउट हो गए।जिम्बाब्वे की खराब शुरुआत 295 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही। उसने 43 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। 13 वें ओवर में एएम गजनफर ने बेनेट को LBW आउट किया।यहां से टीम ने 295 रन के लक्ष्य के बजाय 196 रन तक पहुंचने पर ध्यान दिया। ताकि नेट रन रेट के आधार पर फाइनल में जगह बना सके। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ।32 वें ओवर में राशिद खान ने दो ओवर बाद राशिद खान ने रयान बर्ल को LBW किया। इसके बाद उन्होंने लगातार अपने अगले तीन ओवर में विकेट लिए। इससे अफगानिस्तान की जीत लगभग तय हो गई।---------------------------------------------------------------------

bhaskar.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

स्पोर्ट्स

अफगानिस्तान ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंचा: जिम्बाब्वे को 158 रन से हराया; अटल का शतक, राशिद को 4 विकेट

स्पोर्ट्स

दीप्ति जीवनजी ने पैरा एशियन रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता: यह 5वां गोल्ड मेडल, भारत के अब तक 19 मेडल

सामान्य

क्या तिलक वर्मा बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान? हार्दिक की छुट्टी होने की संभावना?