दीप्ति जीवनजी ने पैरा एशियन रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता: यह 5वां गोल्ड मेडल, भारत के अब तक 19 मेडल

दीप्ति जीवनजी ने पैरा एशियन रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता: यह 5वां गोल्ड मेडल, भारत के अब तक 19 मेडल

भारत ने नागोया में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में 5 गोल्ड सहित 19 मेडल जीत लिए हैं। इनमें से 4 गोल्ड एथलीट्स ने दिलाए। जबकि, एक शूटिंग में आया।मंगलवार को गेम्स का दूसरा दिन है। भारतीय एथलीट दीप्ति जीवनजी ने विमेंस की 400 मीटर टी20 दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 56. 36 सेकेंड का समय निकालकर नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया।प्रवीण कुमार ने F 11 शॉर्ट पुट इवेंट में पर्सनल बेस्ट थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। उन्होंने F 11 कैटेगरी में 13. 86 मीटर के थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इस कैटेगरी में वे प्लेयर्स आते हैं, जिन्हें दिखाई नहीं देता।दीप्ति ने लगातार दूसरे बार गोल्ड जीतादीप्ति ने लगातार दूसरी बार इस स्पर्धा का गोल्ड जीता। उन्होंने 2022 में 56. 59 सेकेंड का समय लिया था। इस बार उन्होंने अपने समय में 0. 23 सेकेंड का सुधार किया।प्रदीप को सिल्वर, आयुष ने जीता ब्रॉन्जपुरुषों के जैवलिन थ्रो F 53/54 इवेंट में भारत ने दो मेडल जीते। प्रदीप कुमार ने लगातार दूसरी बार सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने F 54 कैटेगरी में 27. 45 मीटर का पर्सनल बेस्ट थ्रो किया।आयुष वर्मा ने 17. 88 मीटर के थ्रो के बावजूद ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्हें रजा पॉइंट्स के आधार पर पोडियम में जगह मिली।ईरान के एरफान बंडोरी ने 30. 24 मीटर के गेम्स रिकॉर्ड थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता।-------------------------------

bhaskar.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

Kolkata:भीड़ के दबाव से थमी सांसें,पसलियां टूटीं, फेफड़े फटे, चोरबागान भगदड़ पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खुलासा

सामान्य

क्या आपकी चाय पूरी तरह सुरक्षित है? जानिए FSSAI का नया प्लान

सामान्य

'हम विभाजित होकर कमजोर हुए': विजयादशमी पर भागवत का संबोधन, कहा- जीवन में समय के साथ बदलना चाहिए