अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार छठा टी-20 जीता: एजाज अहमदजई ने 20 गेंदों में फिफ्टी लगाई, राशिद खान ने 30 रन की पारी खेली

अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार छठा टी-20 जीता: एजाज अहमदजई ने 20 गेंदों में फिफ्टी लगाई, राशिद खान ने 30 रन की पारी खेली

अफगानिस्तान ने शारजाह में तीन मैचों की T 20 सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 37 रन से हरा दिया। टीम ने 66 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद 177 रन बनाए। 20 साल के एजाज अहमदजई ने 20 गेंदों में फिफ्टी लगाई, जबकि राशिद खान ने 10 गेंदों में 30 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 140 रन पर ऑलआउट हो गई। राशिद ने गेंदबाजी में भी 2 विकेट लिए। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार छठा T 20 I मुकाबला जीता।12 वें ओवर में 66 रन पर 5 विकेट गिरेटॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में कप्तान इब्राहिम जादरान ब्रैड इवांस की गेंद पर कवर में कैच आउट हो गए। इसके बाद अर्नेस्ट मसूकू ने सेदिकुल्लाह अटल और मोहम्मद अकरम को पवेलियन भेजा।नौवें ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज भी वेलिंगटन माजाकाद्जा की गेंद पर आउट हो गए। इस दौरान सिकंदर रजा ने एक्स्ट्रा कवर पर शानदार कैच पकड़ा। अजमतुल्लाह उमरजई का विकेट गिरने के बाद 12 वें ओवर तक अफगानिस्तान का स्कोर 66 रन पर 5 विकेट हो गया।एजाज ने 20 गेंदों में फिफ्टी लगाई, शाहिदुल्लाह के साथ 61 रन जोड़ेमुश्किल स्थिति में शाहिदुल्लाह और एजाज अहमदजई ने पारी को संभाला। शाहिदुल्लाह ने एक छोर पर टिककर बल्लेबाजी की, जबकि एजाज ने आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने महज 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 4. 5 ओवर में 61 रन की साझेदारी की। शाहिदुल्लाह 42 गेंदों में 46 रन बनाकर 17 वें ओवर में आउट हुए।अंतिम ओवरों में राशिद खान ने 10 गेंदों में 30 रन बनाकर टीम की रन गति बढ़ाई। हालांकि, अफगानिस्तान की पारी 19. 5 ओवर में 177 रन पर सिमट गई।डेब्यू मैच में मसूकू ने लिए 2 विकेट, अकरम को मिला LBWजिम्बाब्वे के नियमित गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी के चोटिल होने के कारण 33 साल के अर्नेस्ट मसूकू को T 20 I डेब्यू का मौका मिला। उन्होंने अपने पहले ही स्पेल में प्रभाव छोड़ा। मसूकू ने सेदिकुल्लाह अटल को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया और मोहम्मद अकरम को LBW आउट किया।हालांकि, रिप्ले में गेंद स्टंप्स के ऊपर से जाती दिखी। मैच में DRS उपलब्ध नहीं था, इसलिए अकरम को पवेलियन लौटना पड़ा।राशिद ने 10 गेंदों में 4 छक्के लगाएअफगानिस्तान की पारी के आखिरी ओवरों में राशिद खान ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने 10 गेंदों में 30 रन की पारी खेली, जिसमें एक चौका और 4 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 300 रहा। राशिद के इन शॉट्स ने अफगानिस्तान को 177 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।जिम्बाब्वे के लिए न्यूमैन न्यामहुरी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 31 रन देकर 4 विकेट लिए और पारी के आखिरी ओवर में तीन विकेट चटकाए।राशिद की फिरकी में फंसा जिम्बाब्वे, 140 रन पर सिमटी टीम 178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे जिम्बाब्वे ने पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर 38 रन बनाए। इसके बाद अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने शिकंजा कस दिया। राशिद खान ने इनोसेंट काइया को बोल्ड कर जिम्बाब्वे को दूसरा झटका दिया। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और टीम मिडिल ओवरों में दबाव से नहीं उबर सकी।राशिद ने तादिवानाशे मरुमानी को LBW आउट किया और 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए। मुजीब उर रहमान ने भी 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। जिम्बाब्वे की ओर से रयान बर्ल ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। उन्होंने 24 गेंदों का सामना किया, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने के कारण टीम लक्ष्य से दूर रह गई।जिम्बाब्वे की पूरी टीम 140 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह अफगानिस्तान ने मुकाबला 37 रन से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

bhaskar.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

बिहार MLC चुनाव : पटना में RJD, तिरहुत में NDA की जीत; सारण में BJP बागी राहुल राज विजयी

सामान्य

Cyclone Arnab LIVE Updates: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का लैंडफॉल, आंध्र से UP तक असर, 21 फ्लाइट्स, 50 ट्रेनें रद्द

सामान्य

इसराइल में रिकॉर्ड मतदान के बीच एग्ज़िट पोल में नेतन्याहू की पार्टी पिछड़ी