गुजरात के अहमदाबाद में फुटपाथ पर सोफा कवर बेच रहे लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस को कार से बीयर के छह टिन मिले हैं। जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद में देवाश्या स्कूल के सामने फुटपाथ पर दिवाली के त्योहार के लिए सोफा कवर बेचने के दौरान यह हादसा हुआ। डीसीपी ट्रैफिक ईस्ट के अनुसार, दिवाली के त्योहार को देखते हुए एक मां और उनका बेटा फुटपाथ पर सोफा कवर बेच रहे थे। इसी दौरान एक दंपती कार्तिक वसोया और उनकी पत्नी वहां खरीदारी करने पहुंचे थे। इसी बीच वहां से गुजर रही एक कार के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और फुटपाथ पर मौजूद लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
अहमदाबाद: नशे में धुत कार चालक ने फुटपाथ पर रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

सुझाई गई
सामान्य
प्रदर्शन के नाम पर किसी जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं कर सकते- सेंट्रल दिल्ली प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट
सामान्य
EPFO का WhatsApp नंबर 8796441800 काम करने लगा, मोबाइल में सेव करें, Hi लिखें और PF सर्विस चालू, बैलेंस से पासबुक तक सबकुछ ऐसे चेक करें
सामान्य
