आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?

आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?

आंध्र प्रदेश में निकाय चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं. 92 शहरी स्थानीय निकायों (ULBs), जिनमें 13 नगर निगम और 79 नगरपालिकाएं व नगर पंचायतें शामिल हैं, उनके चुनावों के लिए वोटों की गिनती मंगलवार (3 नवंबर, 2026) को शुरू हुई. 138 केंद्रों पर 3, 186 वार्डों के वोटों की गिनती हो रही है. इन शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) में 1 नवंबर को मतदान हुआ था, जिसमें कुल 62. 16% मतदान दर्ज किया गया.

शुरुआती रुझानों के अनुसार, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाला तेलुगु देशम पार्टी (TDP), जन सेना पार्टी (JSP) और BJP का गठबंधन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सभी 13 नगर निगमों में आगे चल रहा है. 2021 में, जगन मोहन रेड्डी की विपक्षी YSR कांग्रेस पार्टी (YSRCP) ने इन सभी 13 नगर निगमों में जीत हासिल की थी. चित्तूर क्षेत्र में TDP ने कई सीटें निर्विरोध जीती हैं.

विशाखापत्तनम में एनडीए जीत की ओर

दि हिन्दू की खबर के अनुसार, विशाखापत्तनम नगर निगम मेयर के लिए एनडीए की मुक्का श्रावणी(TDP) 2. 30 बजे तक की गिनती में 38, 677 वोट से आगे चल रही हैं. जबकि YSRCP की प्रत्याशी मात्र 30. 1 फीसदी वोट पाकर पिछड़ चुकी हैं.

एनडीए की बम्पर जीत

एनडीए ने सभी 13 नगरनिगमों, जिसमें विशाखापत्तनम, विजयनगरम, मछलीपट्टनम, विजयवाड़ा, गुन्टूर, चित्तूर, तिरुपति, कड़पा और कुरनूल प्रमुख हैं, पर बढ़त बनाई हुई है. ये सभी नगर निगमों में 2021 के चुनावों में जगन मोहन की पार्टी के मेयर बने थे. चित्तूर क्षेत्र में TDP ने कई सीटें निर्विरोध जीती हैं. कांग्रेस पार्टी इन चुनावों में कहीं भी जीत करती हुई नजर नहीं आ रही है. जबकि CPM को विशाखापत्तनम नगर निगम के वार्ड नंबर 105 में जीत मिली है. 

ओंगोल और नेल्लोर में मुरासु के कारण मतगणना में देरी

चक्रवात 'मुरासु' के कारण, ओंगोल नगर निगम चुनावों की मतगणना देरी से शुरू हुई है. यहां गिनती की शुरुआत सुबह 8 बजे शुरू होनी थी. लेकिन ओंगोल के 'राइज इंजीनियरिंग कॉलेज' केंद्र पर गणना दोपहर में शुरू हुई. नेल्लोर नगर निगम चुनावों की मतगणना में भी थोड़ी देरी हुई. चक्रवात की वजह से कुछ कर्मचारियों को मतगणना केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी भी हुई, जिसके कारण मतगणना प्रक्रिया में देरी हुई.

मीडिया से बात करते हुए, नेल्लोर के जिला कलेक्टर हिमांशु शुक्ला ने कहा, "हालांकि मतगणना के पहले राउंड में 90 मिनट का समय लगा, लेकिन हमने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं कि आगे के राउंड 60-60 मिनट के भीतर पूरे हो जाएं और उनके नतीजे घोषित कर दिए जाएं." उन्होंने कहा, "हमने पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि चक्रवात के असर के बावजूद मतगणना बिना किसी रुकावट के चलती रहे. शाम 6 बजे तक अंतिम नतीजे आने की उम्मीद है. पहले राउंड के नतीजे जल्द ही घोषित किए जाएंगे."

abplive.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

Punjab Chunav 2027: BJP का 'जख्म 84 दे' दांव राहुल-खड़गे की 'इंसाफ रैली' को देगा मात? बढ़ेगी सियासी गर्मी!

सामान्य

सुप्रीम कोर्ट: 'हिरासत में नहीं लिया', ममता बनर्जी को प्रदर्शन स्थल से हटाने के मामले में दिल्ली पुलिस का दावा

सामान्य

दिल्ली से गुवाहाटी तक बुलेट ट्रेन को मंजूरी: चिकन नेक से कैसे गुजरेगी, परियोजना में कितना खर्च आने की संभावना

आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल? | BlinkNews