कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 12 वें ब्रिक्स संसदीय मंच को एक सफल आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल देशों ने संयुक्त घोषणापत्र पर अपने मतभेदों को आपसी सहमति से सुलझा लिया है। इसके साथ ही, उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली कांग्रेस की प्रस्तावित रैली का भी बचाव किया। पत्रकारों से बातचीत में थरूर ने कहा कि ब्रिक्स सदस्य देशों के सांसद अहम मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक साथ आए थे और यह आयोजन एक सकारात्मक मोड़ पर संपन्न हुआ। उन्होंने कहा, 'संयुक्त घोषणापत्र को लेकर कुछ चर्चा हुई थी। मुझे पता है कि एक देश विशेष कुछ और भी चाहता था, जिसे बाकी देश स्वीकार नहीं कर सके। अंत में, सब कुछ आपसी सहमति से सुलझ गया और भारत ने आधिकारिक तौर पर चीन को अध्यक्षता सौंप दी।'
12वां ब्रिक्स संसदीय मंच: शशि थरूर बोले- सभी मतभेद आपसी सहमति से सुलझे, कांग्रेस की रैली पर क्या कहा?

