'खरगे 83-84 साल के, ऐसी बातें कह सकते हैं': पीएम पर टिप्पणी को लेकर सौगत रॉय ने किया बचाव, भाजपा ने क्या कहा?

'खरगे 83-84 साल के, ऐसी बातें कह सकते हैं':                                   पीएम पर टिप्पणी को लेकर सौगत रॉय ने किया बचाव, भाजपा ने क्या कहा?

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ममता गुट के सांसद सौगत रॉय ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की विवादित टिप्पणी का बचाव किया। उन्होंने खरगे की अधिक उम्र का हवाला दिया। मीडिया से बात करते हुए, रॉय ने इस विवाद की गंभीरता को कम करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि खरगे का बयान एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान दर्शकों में से किसी की टिप्पणी पर आई एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया थी। सांसद सौगत रॉय ने एएनआई को बताया, 'सभा में किसी ने कहा कि मोदी को तो तुम्हारे पिता भी नहीं हटा सकते, जिस पर खरगे ने जवाब दिया कि मोदी के पिता भी ऐसा नहीं कर पाएंगे। खरगे एक वरिष्ठ नेता हैं, जिनकी उम्र 83-84 साल है। वे ऐसी बातें कह सकते हैं।'

amarujala.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री गिरफ्तार: अनबिल महेश पर 100 करोड़ के स्कूल घोटाले का आरोप, जानें पूरा मामला

सामान्य

दुश्मन के हवाई खतरों से निपटने की तैयारी: सरकार ने 2.12 लाख करोड़ की खरीद को दी मंजूरी, कितनी मजबूत होगी सेना?

सामान्य

अरिजीत सिंह को 20 साल पहले हराने वाले कश्मीर के क़ाज़ी तौक़ीर आज कैसे बटोर रहे सुर्ख़ियां