युवराज बोले- अभिषेक शर्मा में कप्तान बनने की सभी खूबियां: उन्होंने हमेशा वैभव सूर्यवंशी और डोमेस्टिक प्लेयर्स को सपोर्ट किया, वे भविष्य के लीडर

युवराज बोले- अभिषेक शर्मा में कप्तान बनने की सभी खूबियां: उन्होंने हमेशा वैभव सूर्यवंशी और डोमेस्टिक प्लेयर्स को सपोर्ट किया, वे भविष्य के लीडर

पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को भविष्य का लीडर बताया है। उनका मानना है कि अभिषेक में टीम की कप्तानी करने की सभी खूबियां हैं।युवराज ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सपोर्ट करने के तरीके पर अभिषेक की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अभिषेक ने कभी वैभव को लेकर इनसिक्योरिटी नहीं दिखाई।युवराज ने आग कहा- ‘वे हमेशा वैभव को प्रोत्साहित करते हैं और मुश्किल समय में उसका साथ देते हैं। वे घरेलू क्रिकेट में भी युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हैं।’इससे पहले युवराज ने अभिषेक, ईशान और सूर्यवंशी उन्होंने भारतीय वनडे टीम में अभिषेक को शामिल करने की वकालत भी की थी।युवराज बोले- अभिषेक को पहले IPL में कैप्टेंसी करनी चाहिएअभिषेक-वैभव ने पावरप्ले का सबसे बड़ा टीम स्कोर बनाया थान्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 7. 1 ओवर में 133 रन जोड़े थे। अभिषेक ने 38 गेंद पर 113 रन की पारी खेली थी, जबकि वैभव ने 19 गेंद पर 45 रन बनाए थे।दोनों की सलामी जोड़ी ने सिर्फ 5 ओवर में भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। ये ICC की फुल मेंबर टीमों में टी-20 में सबसे तेज हंड्रेड का रिकॉर्ड है। टीम ने बिना विकेट गंवाए पावरप्ले में 118 रन बना दिए, जो पहले 6 ओवर में टी-20 इंटरनेशनल का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इस मैच में बने रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स की खबर पढ़ें…युवराज बोले- अभिषेक लंबे समय से व्हाइट बॉल में रन बना रहे--------------------------------------------स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…युवराज बोले- सूर्यवंशी, अभिषेक, ईशान को वनडे में शामिल करें: टीम से बाहर रखकर उनके टैलेंट के साथ नाइंसाफी हो रहीपूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी को वनडे टीम में शामिल करने की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि इन्हें 50 ओवर क्रिकेट में मौका न देना उनके टैलेंट के साथ नाइंसाफी है। पूरी खबर पढ़ें…

bhaskar.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

पदभार संभालते ही ACS सीके अनिल का कड़ा निर्देश, शिक्षकों के कैजुअल कपड़ों पर लगाई रोक, और क्या बदला?

सामान्य

आंध्र प्रदेश: क्लासरूम में घुसकर छात्रा पर आरी से हमला, आख़िर हुआ क्या था?

सामान्य

खबरों के खिलाड़ी: विपक्ष की रैली से कितनी बदलेगी सियासत? विश्लेषकों ने बताया चुनाव में इसका होगा कितना असर