बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच मीरपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्दी खत्म हो गया। दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 79 रन बनाए हैं। जाकेर अली 18 और नईम हसन 18 रन बनाकर नाबाद हैं। बांग्लादेश की कुल बढ़त 106 रन हो गई है।दूसरी पारी में चेज ने 3 विकेट लिए 27 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी में उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। टीम ने 35 रन तक 5 विकेट गंवा दिए। शादमान इस्लाम 13, तंजीद हसन 0, कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 10, तौहीद हृदोय 0 और लिटन दास 4 रन बनाकर आउट हुए।रोस्टन चेज ने 3 विकेट लेकर बांग्लादेश की बल्लेबाजी को झटका दिया। जोमेल वारिकन ने 2 और शमर जोसेफ ने एक विकेट लिया।इसके बाद जाकेर अली और मेहदी हसन मिराज ने पारी संभालने की कोशिश की। मेहदी 9 रन बनाकर आउट हुए।वेस्टइंडीज पहली पारी 245 पर सिमटीवेस्टइंडीज की पहली पारी 245 रन पर सिमट गई थी। टीम ने तीसरे दिन 4 विकेट पर 134 रन से आगे खेलना शुरू किया। तेगनारायण चंद्रपॉल ने 56 और जस्टिन ग्रीव्स ने 46 रन बनाए। कप्तान रोस्टन चेज 43 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए नईम हसन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। मेहदी हसन मिराज और ताइजुल इस्लाम को 2-2 विकेट मिले।शादमान इस्लाम ने पहली पारी में शतक लगायाबांग्लादेश ने पहली पारी में 272 रन बनाए थे। टीम के लिए शादमान इस्लाम ने 105 रन की पारी खेली। उन्होंने 234 गेंदों का सामना किया और 11 चौके लगाए। उनके अलावा तौहीद हृदोय ने 42 और लिटन दास ने नाबाद 34 रन बनाए।वेस्टइंडीज के लिए जोमेल वारिकन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। जोशुआ बिशप को 2 विकेट मिले। शमर जोसेफ ने भी 2 विकेट हासिल किए।
वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश की दूसरी पारी लड़खड़ाई: 79 रन पर 6 विकेट गंवाए; पहली पारी में 27 रन की बढ़त मिली थी
सुझाई गई
सामान्य
गुजरात: प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के हुनर को दिया सम्मान, मंच पर खुद की जैकेट उतारकर पहनी उनकी बनाई कोटी
सामान्य
एविएशन: आम आदमी के लिए हवाई सफर होगा और महंगा! जानिए क्यों बढ़ रहीं एयरलाइंस की मुश्किलें
सामान्य
