प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के स्थापना दिवस पर जवानों को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर किए पोस्ट में जवानों की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि देश के ये हिमवीर मुश्किल से मुश्किल हालात में भी पूरी हिम्मत और लगन के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। बर्फ से ढकी ऊंची चोटियों से लेकर दुर्गम सीमावर्ती इलाकों तक, इन जवानों की बहादुरी, समर्पण और देश के लिए किया गया त्याग हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। हिमवीरों ने अपनी असाधारण बहादुरी से हमेशा खुद को साबित किया है। हर चुनौती का सामना उन्होंने मजबूत इरादों और अद्भुत हौसले के साथ किया है।
सीमा के सजग प्रहरी हैं आईटीबीपी के हिमवीर: स्थापना दिवस पीएम मोदी समेत दिग्गजों ने किया सलाम, जानें क्या कहा?

सुझाई गई
सामान्य
पाकिस्तान में होगा अगला वर्ल्ड कप, भारतीय टीम खेलने के लिए नहीं जाएगी, फिर कहां होंगे भारत के मैच?
एआई
'AI से मुझे डर लगता है', NDTV वर्ल्ड समिट में कृति सेनन ने पर्सनैलिटी राइट्स और कानूनों की जरूरत पर की बात
सामान्य
