लखनऊ के कैफे मालिक शिवा शर्मा की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को नागपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए श्रद्धा पिछले दस दिनों से लगातार अपने ठिकाने बदल रही थी और अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने बुर्का पहन रखा था। पुलिस को उस तक पहुंचाने में एक ई-रिक्शा का सुराग अहम साबित हुआ, जिसके आधार पर नागपुर पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और आखिरकार उस फ्लैट तक पहुंच गई, जहां श्रद्धा अपनी बहन और ड्राइवर के साथ छिपी हुई थी।
शिवा हत्याकांड: बुर्का पहनकर छिपी थी मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, ई-रिक्शा के सुराग से नागपुर में ऐसे पकड़ी गई

