सेक्सुअल मिसकंडक्ट के आरोप में भारतीय स्विमर जापान से डिपोर्ट: पैरा एशियाड में हिस्सा लेने गया था, PCI आजीवन प्रतिबंध पर विचार कर रही

सेक्सुअल मिसकंडक्ट के आरोप में भारतीय स्विमर जापान से डिपोर्ट: पैरा एशियाड में हिस्सा लेने गया था, PCI आजीवन प्रतिबंध पर विचार कर रही

भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख को जापान से डिपोर्ट किया गया है। उन पर नागोया के होटल में महिला हाउसकीपिंग कर्मचारी के साथ सेक्सुअल मिसकंडक्ट के आरोप लगे हैं।मामला सोमवार 19 अक्टूबर का है। जबकि, आलम शेख को मंगलवार 20 अक्टूबर को डिपोर्ट किया गया है। लेकिन, मामले की जानकारी गुरुवार को बाहर आई।TOI के अनुसार, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) शम्स आलम पर लाइफ टाइम बैन लगाने पर विचार कर रही है। इस मामले के बाद भारत के एशियन पैरा गेम्स दल पर भी सवाल उठे हैं।3 पॉइंट्स में जानिए नागोया के होटल में क्या हुआ? पुलिस ने हिरासत में लिया, भारतीय दल ने लिखित माफी मांगीशिकायत मिलने के बाद जापानी पुलिस ने 40 साल के शेख को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले गई। पुलिस ने गिरफ्तारी और मामले को अदालत के सामने पेश करने की मांग की थी। इसके बाद स्थानीय आयोजन समिति ने हस्तक्षेप किया।भारतीय दल की तरफ से महिला कर्मचारी को लिखित माफी देने और खिलाड़ी को जापान से वापस भेजने की व्यवस्था करने को कहा गया। अधिकारी के मुताबिक, शेख को रात बिताने के लिए दूसरे होटल में भेजा गया और मंगलवार को नागोया से भारत रवाना कर दिया गया।कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम शेख? मोहम्मद शम्स आलम शेख बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले हैं और मुंबई के धारावी इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं। शेख पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई S 5 और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB 4 स्पर्धाओं में दुनिया के नंबर एक तैराक रह चुके हैं।शम्स आलम ने 2018 में जकार्ता में हुए एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा लिया था। इसके अलावा, उन्होंने पिछले साल रेक्याविक इंटरनेशनल गेम्स में 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड मेडल जीता था। इस दौरान उन्होंने भारतीय और एशियाई रिकॉर्ड भी बनाए थे।---------------------------------------------------पैरा एशियन गेम्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…सुवर्णा ने विमेंस डिस्कस थ्रो में सोना जीता, स्वाति ने तीरंदाजी में सिल्वर दिलायाभारत ने जापान के नागोया में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में 15 वां गोल्ड जीत लिया है। गुरुवार को गेम्स के चौथे दिन सुवर्णा राज ने महिला डिस्कस थ्रो में सोना जीता। स्वाति ने तीरंदाजी की W 1 कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। पढ़ें पूरी खबर

bhaskar.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

टाइगर श्रॉफ केस: जुहू में फायरिंग से पहले कहां चली थी गोली? सलमान-आमिर ही नहीं, इस अभिनेता के घर भी हुई रेकी

स्पोर्ट्स

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शट दो मैचों के लिए बैन: प्रिस्क्रिप्शन दवा के गलत इस्तेमाल का मामला, शट ने माफी मांगी

सामान्य

परिसीमन बिल की चर्चा के बीच MP में राज्यसभा उपचुनाव का ऐलान, केंद्रीय मंत्री ने दिया था इस्तीफा, किसे मिलेगा मौका ?