कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी किताब बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव के हवाले से राजीव गांधी से जुड़ी एक जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि उनकी और राजीव गांधी की प्यार की शुरुआत कैम्ब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्तरां हुई थी.
सोनिया गांधी ने आगे बताया कि राजीव और मैंने प्यार हंसी और यादों से भरी एक दुनिया बनाई थी. वह दिखने में काफी स्मार्ट थे, जो बिलकुल सच बात है. मैं अपने और उनके बारे में जुड़ी कहानी को दुनिया के साथ 10 नवंबर को शेयर करने वाली हूं.
In a small Greek restaurant in Cambridge my journey of love began. Rajiv and I created a world filled with love, laughter and memories. On 10 th November, I share that world with you. - Sonia Gandhi (@SoniaGandhi) October 24, 2026
इंग्लैंड के खाने के बारे में सोनिया गांधी ने क्या कहा?
सोनिया गांधी ने राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाते हुए इंग्लैंड के खाने के बारे में जिक्र किया. उन्होंने बताया कि इंग्लैंड में खाना बहुत खराब था. उन दिनों, आज की तरह इतने सारे रेस्टोरेंट नहीं हुआ करते थे, इसलिए मैं हमेशा ऐसी जगह की तलाश में रहती थी जहां मुझे अपने पसंद का इटैलियन खाना मिल सके. फिर हमें एक ऐसी जगह मिली. यह एक ग्रीक रेस्टोरेंट था, जहां कई छात्र खासकर यूरोपियन और भारतीय छात्र खाना खाने आते थे. उसी रेस्टोरेंट में मेरी राजीव से मेरी मुलाकात हुई.
वैलेंटाइन पार्टी में गए थे सोनिया-राजीव गांधी
सोनिया गांधी ने बताया कि जब मैं राजीव से पहली बार मिली तो मुझे तुरंत ही महसूस हो गया कि वह ऐसे इंसान हैं जिनके साथ रहना मुझे बहुत अच्छा लगेगा. उसके बाद में मुझे पता चला कि उनके मन में भी यही बात थी. मुझे याद है, जब हम पहली बार मिले थे तो हमारे एक कॉमन दोस्त ने हमारा परिचय कराया था. हम दोस्त बन गए. हम दोस्तों के साथ पार्टियों में जाने लगे या घूमने-फिरने लगे. एक बार हम एक वैलेंटाइन पार्टी में गए, जहां बहुत सारे छात्र मौजूद थे. वह देखने में बहुत ही शांत स्वभाव के इंसान लगते थे. बेशक, वह बहुत हैंडसम थे, लेकिन उनके स्वभाव में एक खास सौम्यता थी. इस बात ने मुझे बहुत प्रभावित किया. उनसे मैं अपनी पहली मुलाक़ात को कभी नहीं भूल सकती.

