मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में करवा चौथ के दिन एक पति अपनी पत्नी के खिलाफ थाने पहुंच गया. उसने आरोप लगाया कि पत्नी उसके लिए व्रत नहीं रख रही और बेवफाई कर रही है. आवेदन में पति ने चेतावनी दी कि पूजा नहीं करने पर वह पत्नी को तलाक दे देगा.
पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत, पति पहुंचा थाने; बोला-पूजा नहीं की तो दे दूंगा तलाक

