पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

पंजाब में शंभू और राजपुरा रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे लाइन पर हुए ब्लास्ट के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. 27 अप्रैल 2026 को हुए इस धमाके में खालिस्तानी ऑपरेटिव जग रूप सिंह की मौत हो गई थी. बताया गया है कि वह उस समय विस्फोटक तैयार कर रहा था.

NIA ने 24 अक्टूबर को मोहाली की विशेष अदालत में गुरजिंदर सिंह उर्फ बिएंत बाबा, सतनाम सिंह, प्रदीप सिंह उर्फ खालसा, कुलविंदर सिंह उर्फ बग्गा, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और मनजीत सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की. इन आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, रेलवे एक्ट, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं.

जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपियों पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए धमाके की साजिश में शामिल होने का आरोप है. धमाका डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) की रेलवे लाइन पर हुआ था. एजेंसी का कहना है कि इस साजिश का मकसद पंजाब में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना और कानून-व्यवस्था की स्थिति को अस्थिर करना था.

NIA की जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी और मृतक जग रूप सिंह कथित तौर पर पाकिस्तान में मौजूद रंजीत सिंह उर्फ नीटा की साजिश का हिस्सा थे. जांच एजेंसी के मुताबिक, रंजीत सिंह खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से जुड़ा है और उसे घोषित व्यक्तिगत आतंकवादी (Designated Individual Terrorist) बताया गया है.

NIA का आरोप है कि इस नेटवर्क के जरिए आतंकी गतिविधियों के लिए धन जुटाने, विस्फोटक और हथियारों का इंतजाम करने तथा आम लोगों में डर पैदा करने की कोशिश की जा रही थी. एजेंसी के मुताबिक, इस साजिश का मकसद खालिस्तानी विचारधारा को बढ़ावा देना और संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाना था.
NIA ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है.

abplive.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

कटिहार में थाने से चंद कदम दूर 'तालिबानी सजा', चोरी के शक में पेड़ से बांधकर युवकों पर बरसाए डंडे

राजनीति

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’

सामान्य

नीरज से जंग में खोया धीरज, क्या अनंत की बेबाकी खत्म कर देगी सियासी करियर?