इंडिया-ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड-ए पहली पारी में 424 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड-ए ने इंडिया-ए पर 74 रन की बढ़त हासिल की।मैथ्यू बॉयल ने शतक लगाया, जबकि डीन फॉक्सक्राफ्ट शतक से 7 रन दूर रह गए। भारत के लिए मुकेश कुमार ने 5 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट झटके।तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में बिना किसी विकेट के 32 रन बना लिए हैं।बॉयल और फॉक्सक्राफ्ट के बीच 208 रन की साझेदारीमैथ्यू बॉयल ने 152 गेंद पर 110 रन बनाए। डीन फॉक्सक्राफ्ट ने 226 गेंद पर 93 रन की पारी खेली।दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 208 रन की साझेदारी हुई। इसके अलावा क्रिस्टियन क्लार्क ने 41 और विकेटकीपर मिचेल हे ने 31 रन बनाए।ब्रेट रेंडल 5 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड ए के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रीस मारियू, कर्टिस हीफी और टिम रॉबिन्सन दूसरे दिन ही आउट हो गए थे। रीस मारियू और कर्टिस हीफी ने 4-4 रन बनाए। टिम रॉबिन्सन ने 3 रन बनाए।आखिरी तीन विकेटों ने जोड़े 133 रनन्यूजीलैंड ए का सातवां विकेट 291 रन के स्कोर पर गिरा था। इसके बाद टीम 424 रन तक पहुंची। आखिरी तीन विकेटों ने 133 रन जोड़े।फ्रेजर शीट ने 51 गेंद पर 40 रन बनाए। जायडन लेनॉक्स ने 97 गेंद पर नाबाद 32 रन बनाए। जैरोड मैके ने 75 गेंद पर 33 रन की पारी खेली।सुंदर को एक विकेट मिलाइंडिया-ए की ओर से मोहम्मद सिराज ने 35 ओवर में 118 रन देकर 4 विकेट लिए। मुकेश कुमार ने 29 ओवर में 87 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।वाशिंगटन सुंदर ने 29. 5 ओवर में 81 रन देकर एक विकेट लिया। आकाशदीप ने 23 ओवर में 59 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
न्यूजीलैंड-ए 424 पर ऑलआउट: भारत के खिलाफ 74 रन की बढ़त मिली; मुकेश ने 5 और सिराज ने 4 विकेट लिए
सुझाई गई
सामान्य
साइक्लोन 'मुरासु' आंध्र प्रदेश के तट से कब टकराएगा, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट?
सामान्य
SWAYAM जुलाई 2026 सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी डेट बढ़ी, अब कब तक भर पाएंगे फॉर्म?
सामान्य
