मुंबई के हेड कोच महेला जयवर्धने ने इस्तीफा दिया: टीम को 3 IPL जिताए; पिछले सीजन 9वें नंबर पर रही थी टीम

मुंबई के हेड कोच महेला जयवर्धने ने इस्तीफा दिया: टीम को 3 IPL जिताए; पिछले सीजन 9वें नंबर पर रही थी टीम

मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने अपने पद से हटने का फैसला किया है। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को यह जानकारी दी। हालांकि, नए हेड कोच का ऐलान नहीं हुआ है।जयवर्धने 2 बार मुंबई इंडियंस के हेड कोच रहे। उनका पहला कार्यकाल 2017 से 2022 तक था। दूसरे कार्यकाल में उन्होंने 2024 से 2026 तक यह जिम्मेदारी संभाली। उनके कोच रहते टीम ने 3 बार IPL का खिताब जीते।मुंबई इंडियंस के इस फैसले को टीम के खराब प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम IPL 2026 में 9 वें स्थान पर रही थी।2022 में ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस बने थेजयवर्धने ने 2022 में मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस की जिम्मेदारी भी संभाली थी। जयवर्धने ने कहा कि मुंबई इंडियंस उनके क्रिकेट करियर का खास हिस्सा रही है।खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, प्रशंसकों और पूरे टीम परिवार ने इस सफर को यादगार बनाया। जयवर्धने ने कहा कि टीम के साथ हासिल की गई उपलब्धियों पर उन्हें गर्व है।---------------------------------IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…चामिंडा वास पहली बार IPL में कोचिंग देंगे, दिल्ली ने मुनाफ की जगह फास्ट बॉलिंग कोच बनायाश्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास पहली बार IPL में कोचिंग करेंगे। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने फास्ट बॉलिंग कोच बनाया है। वे अगले IPL सीजन में मुनाफ पटेल की जगह लेंगे। पढ़ें पूरी खबर

bhaskar.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

लालकृष्ण आडवाणी कराची के जिस स्कूल से निकले, वहीं से मुशर्रफ भी पढ़े थे; लंबी है हस्तियों की लिस्ट

सामान्य

हरमनप्रीत कौर के 14 साल, कैसे इस कप्तान ने महिला क्रिकेट को नए दौर में पहुंचाया?

फिल्में

Jailer 2 BO Collection Day 2: रजनीकांत की 'जेलर 2' की कमाई में आई गिरावट, जानें दूसरे दिन किया कितना कलेक्शन

मुंबई के हेड कोच महेला जयवर्धने ने इस्तीफा दिया: टीम को 3 IPL जिताए; पिछले सीजन 9वें नंबर पर रही थी टीम | BlinkNews