MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट

देश के चार राज्यों में हुए एमएलसी चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं. उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की, जबकि सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस महज एक सीट पर जीत हासिल कर पाई है. यह कांग्रेस के लिए झटके की तरह है. वहीं बीजेपी भले ही सबसे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही हो, लेकिन वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की शिक्षक सीट और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के संसदीय क्षेत्र नागपुर की स्नातक सीट से हार गई. साथ ही वाराणसी स्नातक सीट पर भी भाजपा पीछे चल रही है. देखिए एमएलसी चुनाव परिणाम की प्रदेश और पार्टी वार विनर लिस्टः

उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव की विजेता सूची

1. मेरठ स्नातक से भाजपा के दिनेश कुमार गोयल को मिली जीत.
2. आगरा स्नातक से भाजपा के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह 'गुरु जी' ने दर्ज की जीत.
3. इलाहाबाद-झांसी स्नातक से सपा के डॉ. मान सिंह यादव रहे विजयी.
4. लखनऊ शिक्षक सीट से भाजपा के उमेश द्विवेदी ने विजय प्राप्त की.
5. वाराणसी शिक्षक सीट से सपा के लाल बिहारी यादव को जीत हासिल हुई.
6. आगरा शिक्षक सीट से सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल को जीत मिली.
7. मेरठ शिक्षक से भाजपा के श्रीचन्द शर्मा विजयी हुए.
8. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट से भाजपा के डॉ. हरी सिंह ढिल्लो जीते. 
9. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी जीते. 
10. लखनऊ स्नातक सीट पर सपा की कांति सिंह ने दर्ज की जीत.
11. वाराणसी स्नातक सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा 16, 990 वोटों से आगे चल रहे हैं. काउंटिंग जारी है.

बिहार एमएलसी चुनाव की विजेता सूची
1. कोसी स्नातक सीट से भाजप के डॉ. एनके यादव ने जीत हासिल की.
2. सारण शिक्षक सीट से निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज को जीत मिली.
3. पटना शिक्षक सीट पर राजद के डॉ. संजीव सिंह को विजय हासिल हुई.
4. तिरहुत शिक्षक सीट पर भाजप के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत प्राप्त की.
5. दरभंगा शिक्षक सीट से जनसुराज पार्टी के डॉ. सुरेश प्रसाद राय को जीत मिली.
6. पटना स्नातक सीट पर जदयू के नीरज कुमार ने विजय प्राप्त की.
7. तिरहुत स्नातक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बंशीधर ब्रजवासी को जीत मिली.
8. दरभंगा स्नातक सीट पर भाजपा के सर्वेश कुमार आगे हैं. मतगणना जारी है.

महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव की विजेता सूची
1. पुणे शिक्षक सीट पर भाजपा के कौस्तुभ गावडे ने जीत दर्ज की.
2. अमरावती शिक्षक सीट पर शिंदे की शिवसेना के किरण सरनाईक को विजय मिली.
3. छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट पर शरद पवार गुट के प्रतापसिंह पाटील ने जीत दर्ज की.
4. पुणे स्नातक सीट पर भी शरद पवार गुट की हर्षदा देशमुख-जाधव को जीत प्राप्त हुई.
5. नागपुर स्नातक सीट कांग्रेस के अभिजीत वंजारी ने जीत हासिल की है.

कर्नाटक एमएलसी चुनाव की विजेता सूची

कर्नाटक में जनता दल (सेक्युलर) के एपी रंगनाथ ने बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की.
भाजपा के शशील जी. नमोशी ने उत्तर-पूर्व शिक्षक सीट पर कब्जा जमाया.
दक्षिण-पूर्व स्नातक सीट से बीजेपी के केएम सुरेश ने जीत हासिल की.
पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के एसवी संकनूर ने विजय प्राप्त की. 

यह भी पढ़िएः इजरायल में 93 फीसदी वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा, जानें

abplive.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी चौथे टी20 से बाहर, अब टीम इंडिया की जीत पक्की?

सामान्य

Karwa Chauth का व्रत आज, आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? देखें समय और पूजा विधि

स्पोर्ट्स

तिलक वर्मा बोले- नंबर-5 पर बैटिंग अप्रोच बदली: पहली बॉल से बाउंड्री तलाशता हूं, न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप करना चाहते हैं

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट | BlinkNews