महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने बुधवार को कहा कि अगले दो से पांच महीनों के भीतर देश में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। मुंबई प्रेस क्लब में आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार लगातार गलतियां करती रही तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा, अगर पूरा देश विरोध में सड़कों पर उतर आए। राज ठाकरे से उनके चचेरे भाई और शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे के उस बयान को लेकर सवाल किया गया था, जिसमें उन्होंने अगले साल अप्रैल तक देश में सत्ता परिवर्तन होने का दावा किया था। इसके जवाब में राज ठाकरे ने अगले दो से पांच महीनों में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम की संभावना जताई।
मनसे प्रमुख के दावे से हलचल: राज ठाकरे बोले- दो से पांच महीने में देश में हो सकता है बड़ा, बयान से हलचल

सुझाई गई
सामान्य
ऑटो से किडनैप, मारपीट और फिर जबरन दिलवाया लोन... चेन्नई में 21 साल के लड़के से 9,500 लूटे
सामान्य
7 संदिग्ध कौन है? 4 भारतीय और 3 पाकिस्तानी ठगों ने मिलकर कनाडा के बैंकों को कैसे ठगा? 4 स्टेप में समझें
सामान्य
