विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रविवार को मुंबई में कृष्णा दास के कीर्तन में पहुंचे। दोनों भक्ति गीतों के साथ गाते दिखे। इसका वीडियो सोशल मीडिया में हुआ।13 सेकंड के इस वीडियो में अनुष्का ताली बजाते और भक्ति मंत्रों के साथ गाते नजर आईं। विराट कुछ देर कैमरे की ओर देखने के बाद फिर संगीत में शामिल हो गए।दोनों कीर्तन में जाने से पहले गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचे थे। यह कार्यक्रम कृष्णा दास के भारत दौरे का हिस्सा था।पहले भी कृष्णा दास के कीर्तन में शामिल हो चुके हैं विराट-अनुष्कायह पहली बार नहीं है, जब विराट और अनुष्का कृष्णा दास के कीर्तन में शामिल हुए हैं। दोनों जुलाई 2026 में लंदन के यूनियन चैपल में हुई एक प्रार्थना सभा में भी पहुंचे थे।दोनों को भारत और विदेशों में आध्यात्मिक जगहों पर जाते और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते देखा गया है।नवंबर में न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज खेलेंगे विराटविराट कोहली 4 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही 5 वनडे की सीरीज में खेलते नजर आएंगे। वे अब एक ही फॉर्मेट खेलते हैं। विराट ने टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है।क्रिकेट की बात करें तो विराट कोहली इस साल वनडे में अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने नौ मैचों की नौ पारियों में 552 रन बनाए हैं।उनका बल्लेबाजी औसत 69. 00 और स्ट्राइक रेट 117. 94 है। उनके नाम दो शतक और तीन अर्धशतक हैं।विराट वनडे के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर 37 साल के विराट कोहली वनडे क्रिकेट इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 58. 78 के औसत से 15, 109 रन बनाए हैं।विराट ने वनडे में 55 शतक और 79 अर्धशतक लगाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका सबसे बड़ा स्कोर 183 रन है।----------------------------------------भारतीय क्रिकेटर्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…धोनी ने बताया- IPL खेलने पर फैसला कब लेंगे, चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेलेपूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने IPL में अपने भविष्य पर बात की है। उन्होंने कहा कि वे दिसंबर से पहले फैसला लेंगे कि IPL का एक और सीजन खेलना है या नहीं।बेंगलुरु में एक हेल्थकेयर कार्यक्रम में धोनी से उनके IPL भविष्य के बारे में सवाल पूछा गया। धोनी ने कहा- ‘मेडिकल टेस्ट से पता चलेगा कि वह एक और सीजन खेल पाएंगे या नहीं।’ पढ़ें पूरी खबर
कोहली-अनुष्का कृष्णा दास के कीर्तन में पहुंचे: मुंबई में भक्ति गीत गाते दिखे, जुलाई में लंदन में प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया था
सुझाई गई
सामान्य
UP वोटर लिस्ट में गलत नाम जुड़ा तो कौन फंसेगा? EC ने तय की अफसरों की जिम्मेदारी, DM ही नहीं,कमिश्नर भी नपेंगे!
सामान्य
2 महीने से शुरू नहीं हुई IAS की ट्रेनिंग, सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले ने क्यों बढ़ाई सरकार की मुश्किल?
सामान्य
