ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 38 साल के मैक्सवेल ने टी-20 इंटरनेशनल के साथ लिस्ट-A और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया है।मैक्सवेल ने जून 2025 में वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया था। अब वे मेलबर्न स्टार्स के लिए बिग बैश लीग में खेलते रहेंगे। मेलबर्न स्टार्स के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027-28 सीजन के आखिरी तक है।मैक्सवेल ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच फरवरी में ओमान के खिलाफ खेला था। यह टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच था।130 टी-20 इंटरनेशनल खेलेमैक्सवेल ने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने 130 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 2, 897 रन बनाए। वे इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 5 शतक दर्ज हैं। भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम भी टी-20 इंटरनेशनल में इतने ही शतक हैं।उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 टेस्ट भी खेले। इसमें 339 रन बनाए। उनका इकलौता टेस्ट शतक 2017 में भारत के खिलाफ रांची में आया था।फ्यूचर को लेकर लगातार बातचीतमैक्सवेल ने कहा कि उनके भविष्य को लेकर कुछ समय से बातचीत चल रही थी। ‘द फाइनल वर्ड’ पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले और बाद में इस पर चर्चा हुई थी।उन्होंने कहा, टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई दबाव नहीं था। हमने वापसी का रास्ता खुला रखा था। कुछ सीरीज में टीम नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहती थी। बांग्लादेश में ऐसा हुआ और खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।MCG में विदाई मैच की उम्मीद थीइंग्लैंड के खिलाफ होने वाली व्हाइट-बॉल दौरे में मेलबर्न में एक टी-20 मैच खेला जाएगा। मैक्सवेल को उम्मीद थी कि उन्हें अपने घरेलू मैदान MCG पर विदाई मैच खेलने का मौका मिलेगा।मैक्सवेल ने कहा कि पिछले 15 साल में टी-20 फॉर्मेट उनके लिए घर जैसा रहा है। इसलिए वे इस फॉर्मेट में एक यादगार विदाई की उम्मीद कर रहे थे।BBL के लिए घुटने की सर्जरी और रिहैब पर ध्यानमैक्सवेल ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ मेलबर्न में होने वाले टी-20 मैच के लिए खेलने का विकल्प था, लेकिन उन्होंने BBL की तैयारी को प्राथमिकता दी। इसके लिए वे घुटने में इंजेक्शन लेने वाले थे। अब वे 8 हफ्ते तक रिहैब करेंगे, ताकि बिग बैश लीग के लिए फिट हो सकें।
ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया: टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के तीसरे टॉप स्कोरर, मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते रहेंगे
सुझाई गई
सामान्य
सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ के तेवर से बगावत पर उतरे NCP के 6 दिग्गज! अमित शाह से मुलाकात, अब क्या होगा?
सामान्य
Anurag Kashyap के खिलाफ वारंट जारी, एक्टर-डायरेक्टर की बढ़ीं मुश्किलें, 'ब्राह्मण समाज' पर ये क्या कह दिया था?
सामान्य
