'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल

'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल

इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर को प्रस्तावित रैली से पहले CTI चेयरमैन बृजेश गोयल की तरफ से लोकसभा में LoP राहुल गांधी को लिखे पत्र के बाद नया विवाद छिड़ गया है. कांग्रेस ने CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी से जुड़े होने के आरोप लगाते हुए निशाना साधा है. AAP ने भी इस पर सफाई दी है.

कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने शनिवार (24 अक्टूबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. अपने पोस्ट में उन्होंने CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह आम आदमी पार्टी (AAP) और BJP नेताओं के साथ दिखाई दे रहे हैं.

उन्होंने कहा कि ये लोग गिड़गिड़ा रहे हैं, क्योंकि BJP को भी यह पता है कि जब लाखों लोग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में इकट्ठा होंगे, तो क्या होने वाला है.

कांग्रेस नेता नेCTIचेयरमैन के पत्र को लेकर क्या कहा?

श्रीनिवास बीवी ने अपने पोस्ट में कहा, ‘ बृजेश गोयल से मिलिए. हमेशा से एक आपिया (AAP समर्थक) और BJP के समर्थक रहे हैं! उन्होंने राहुल गांधी जी को पत्र लिखकर 1 नवंबर को होने वाली वोट चोरी के खिलाफ रैली को स्थगित करने की मांग की है. ये लोग सच में गिड़गिड़ा रहे हैं, क्योंकि BJP को भी पता है कि जब लाखों लोग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में जुटेंगे, तो क्या होने वाला है.'

Meet Brijesh Goyal. 👀 Forever AAPIYA & BJP's fanboy! He's written to Rahul Gandhi Ji, asking him to postpone the November 1 rally against Vote Chori. These people are literally begging because even the BJP knows what's coming when lakhs of people gather in Delhi to demand Gyanesh Kumar's resignation. The rally is happening. And it's going to be HISTORIC. The clock is ticking. ⏳ ख़ौफ़ अच्छा है! 🔥 - Srinivas BV (@srinivasiyc) October 24, 2026

उन्होंने कहा, ‘ रैली तो होकर रहेगी और यह एक ऐतिहासिक रैली होने वाली है. समय निकलता जा रहा है. खौफ अच्छा है.'

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कांग्रेस की ओर से लगाए गए इन आरोपों पर सफाई दी. उन्होंने कहा, 'हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह व्यक्ति आम आदमी पार्टी में नहीं है.'

We want to make it clear that this person is not in @AamAadmiParty. After BJP won elections in Delhi, he switched sides and has been openly supporting BJP. - Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) October 24, 2026

CTIचेयरमैन बृजेश गोयल ने राहुल गांधी से क्या कहा?

दरअसल, CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को शनिवार (24 अक्टूबर) को 1 नवंबर को कांग्रेस की होने वाली रैली को त्योहारी सीजन के खत्म होने के बाद आयोजित करने का अनुरोध किया. उन्होंने अपने पत्र में कहा कि इस रैली को 10 नवंबर (भाई दूज) के बाद आयोजित किया जाए, क्योंकि इस वक्त दिल्ली में दिवाली का व्यापार अपने चरम पर है.

Delhi: CTI Chairman Brijesh Goyal says, "Today, CTI has written a letter to Rahul Gandhi. We have requested him to reschedule the rally scheduled to be held at Ramlila Maidan on November 1 to a date after November 10, following Bhai Dooj..." - IANS (@ians_india) October 24, 2026

बृजेश गोयल ने पत्र में राहुल गांधी को रैली की वजह से होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘ लोग धनतेरस और दिवाली से एक हफ्ते पहले ही अपनी खरीदारी शुरू कर देते हैं और यह कारोबार करीब 25 हजार करोड़ रुपये का होता है. यह व्यापार दिल्ली की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है.'

उन्होंने आगे कहा, ‘ CTI के आकलन के मुताबिक, कनॉट प्लेस, इंडिया गेट और सेंट्रल दिल्ली में लगातार रैलियों, मार्च और रास्ते बंद होने की वजह से दिल्ली के व्यापारियों को पहले ही करीब 3, 000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है. थोक बाजार में बाहर से माल आना बंद हो गया है और रिटेल में ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे थे.' 

यह भी पढ़ेंः 'पुलिस उन्हें हिरासत में नहीं लेगी क्योंकि...', नेहा बोरा के खिलाफ नारेबाजी पर भड़के दीपके

abplive.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

Aaj ka Panchang 25 October 2026: पश्चिम दिशा में यात्रा करना पड़ सकता है भारी, पढ़ें 25 अक्टूबर का पंचांग

सामान्य

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और कर्क राशि को मिलेगा लाभ, जानिए आज का राशिफल

सामान्य

हूती हमले के बाद मक्का और मदीना में मिसाइलों के टुकड़े गिरे: सऊदी अरब

'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल | BlinkNews