देश की सियासत में इन दिनों भाषा की मर्यादा, लोकतंत्र की मजबूती और चुनाव की निष्पक्षता को लेकर बहस तेज है। इसी बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। शनिवार को एएनआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की। अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना कोई गुनाह नहीं है। राहुल गांधी का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि विरोधियों को जवाब गुस्से से नहीं, बल्कि तर्क और आंकड़ों से देना चाहिए। वहीं, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए पायलट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर दी। पंजाब की राजनीति पर भी उन्होंने बड़ा दावा किया और कहा कि वहां असली मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच होगा।
'सीईसी के रहते निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं': सचिन पायलट ने बताया कैसे होगा सत्ता परिवर्तन? भाजपा पर लगाए आरोप

सुझाई गई
सामान्य
'वोटर लिस्ट से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब', यूपी में SIR पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उठाए सवाल
सामान्य
कांटे फिल्म के डायरेक्टर संजय गुप्ता का 59 साल की उम्र में निधन, आधी रात को किचन में गिरे थे
सामान्य
