बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गंभीर और निंदनीय बताया है। सीएम फडणवीस ने कहा कि मुंबई पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और उसे कुछ अहम सुराग मिले हैं। उन्होंने कहा, ''इनके आधार पर जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों की पहचान भी कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।''
'पर्दे के पीछे के आकाओं को भी नहीं छोड़ेंगे': टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले पर बोले सीएम फडणवीस, और क्या कहा?

